10 प्रमुख ऋषिकेश में घूमने की जगह - Top 10 tourist place in Rishikesh in hindi

गढ़वाल की पहाड़ियों के निचले भाग में बसा हुआ ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य का एक महत्वपूर्ण नगर है, जो अपने विशेष पर्यटन स्थल और योग की वजह से हमेशा चर्चा में रहता है।

उत्तराखंड का 7 वा सबसे बड़ा नगर ऋषिकेश अपने बेहतरीन पर्यटक स्थलों से हमेशा ही पर्यटकों को मनोरंजन करने में सफल होता है। तो आइए आज के लेख में हम जानते है, ऋषिकेश में घूमने की जगह के बारे में।

ऋषिकेश में घूमने की जगह

ऋषिकेश में घूमने की जगह - Rishikesh tourist place hindi 


1 त्रिवेणी घाट - Triveni Ghat 
ऋषिकेश में घूमने की जगह
त्रिवेणी घाट

त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में एक स्थान है। जो गंगा और यमुना नदी का संगम स्थल है। आपको बता दे की मान्यताओं के अनुसार एक और तीसरी नदी सरस्वती भी यही पर इन नदियों में मिलती है। हालांकि सरस्वती नदी वास्तव में दिखाई नही देती है। यह मान्यता है। 

यहां पर विशाल आरती भी की जाती है। जिसमे श्रद्धालु बढ़ चढ़ कर भाग लेते है। आप भी इस आरती में भाग अवश्य ले। 

यह जगह हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए बड़ी ही महत्वपूर्ण जगह है। जिसका जिक्र महाभारत और रामायण जैसे पवित्र ग्रंथो में भी मिलता है।


2 वशिष्ठ गुफा - Vashisht Cave 
ऋषिकेश में घूमने की जगह
वशिष्ठ गुफा

यह गुफा ऋषिकेश से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक प्राकृतिक वातावरण में मौजूद है। जहा के आस पास का प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। बात करें गुफा की तो इस गुफा का निर्माण महान ऋषि वशिष्ठ ने किया था। जो आज के समय में एक पवित्र स्थान माना जाता है। जहा पर एक शिवलिंग भी मौजूद है। जिसे हजारों वर्षों पुराना माना जाता है। 

इस गुफा के आस पास का नजारा पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप ऋषिकेश घूमने जा रहे है, तो एक बार यहां पर भ्रमण करने अवश्य जाए।


3 राम झूला - Ram Jhula 
ऋषिकेश में घूमने की जगह
राम झूला

राम झूला ऋषिकेश में स्थित गंगा नदी में बना हुआ एक पुल है। जिसे शिवानंद झूला के नाम से भी जाना जाता है। 

दरअसल दोस्तो यह झूला शिवानंद आश्रम से स्वर्ग आश्रम जाने के लिए बनाया गया था। जिसका निर्माण वर्ष 1983 में किया गया था। यह झूला गंगा नदी पर बना हुआ है। अगर आप शिवानंद आश्रम से स्वर्ग आश्रम जाना चाहते है, तो आपको इसी झूले होकर जाना होता है। जो ऋषिकेश का एक प्रमुख पर्यटक स्थल भी माना जाता है। जहा पर्यटक भरी संख्या में जाते है, और इस झूले से गंगा नदी का विशाल रूप देखते है।


4 नीलकंठ महादेव मंदिर - Nilkanth Mahadev mandir 
ऋषिकेश में घूमने की जगह
नीलकंठ महादेव मंदिर

भगवान शिव को हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवताओं में स्थान प्राप्त है। और उन्ही भगवान शिव का यह मंदिर है। 

दोस्तो, हम सब जानते है की भगवान शिव को नीलकंठ भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने सुंदर मंथन के समय विश पिया था। 

लेकिन क्या आपको पता है की भगवान शिव ने इसी जगह पर उस विश की अपने कंठ(गले) में धारण किया था। जी हा दोस्तो यह वही जगह है।

मंदिर में आप भगवान शिव को विश पीते हुए चित्रों में भी चित्रित किया गया है।


5 त्रियंबकेश्वर मंदिर - Trimbakeshwar mandir 
ऋषिकेश में घूमने की जगह
त्रियंबकेश्वर मंदिर

गंगा नदी के किनारे पर स्थित है यह मंदिर जो की ऋषिकेश में स्थित सबसे बड़े व सबसे प्रभावशाली मंदिरों में से एक है। आपको बता दे की इस मंदिर को तेरा मंजिल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह मंदिर 13 मंजिल मंदिर है। 

आप इस मंदिर के शानदार वास्तुकला का अद्भुत नजारा देख सकते है। इस मंदिर के निर्माण में इस मंदिरों को बेहद खूब ढंग से सजाया गया है। जो वाकई देखने लायक है।


6 लक्ष्मण झूला - Laxman Jhula 
ऋषिकेश में घूमने की जगह
लक्ष्मण झूला

लक्ष्मण झूला ऋषिकेश में स्थित सबसे पुराने झूले में से एक है। जिसका निर्माण आज से करीब 96 वर्ष पहले 1929 में किया गया था। 

आपको बता दे की लोहे से बना हुआ यह झूला एक झूलता हुआ झूला है। जी हा दोस्तो यह झूला एक लटका हुआ झूला है। जो पर्यटकों को अपनी और मानी चंबुक की तरह आकर्षित करता है। 

लक्ष्मण झूला तपोवन को जोक से जोड़ने के लिए बनाया गया था।


7 कौड़ियाला - Koudiyala 

ऋषिकेश अपने धार्मिक स्थलों के साथ साथ प्रकृति की विशेष स्थानों का भी धनी है। नगर खुद प्राकृतिक को गोद में बसा हुआ है। 

उसी में नाम आता है कौड़ियाला का जो की एक बेहद ही खूबसूरत जगह। अगर आप ऋषिकेश में कुछ एडवेंचर करने की चाहत रखते है, तो आप कौड़ियाला में पैराग्लाइडिंग या फिर रिवर राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधि का मजा ले सकते है।


8 शिवपुरी - Shivpuri

अगर आप ऋषिकेश में कुछ अलग हट के करने की सोच रहे है तो आप शिवपुरी की तरफ से जा सकते है। शिवपुरी अपने शानदार पहाड़ी दृश्य के लिए बहुत ही मशहूर है। 

इसके अलावा कैंपिंग के शौकीन यहां पर कैंपिंग करके भी अपने कैंपिंग के अनुभव में इजाफा कर सकते है। साथ ही शिवपुरी अपने रिवर राफ्टिंग के लिए भी पूरे भारत में अपनी एक अलग पहचान रखता है। तो आप एक बार शिवपुरी का भ्रमण अवश्य करने जाए।


9 राजाजी राष्ट्रीय उद्यान - Rajaji National park 
ऋषिकेश में घूमने की जगह
राजाजी नेशनल पार्क

यह पार्क अपने यहां पर संभाले हुए जंगली जानवरों की वजह से पर्यटकों को अपनी ओर बुलाता है। पार्क में कई प्रकार के जंगली जनवरी है। जिसमे भालू, लोमड़ी,हाथ और शेर जैसे खतरनाक जानवर भी शामिल है। 

इसके अलावा पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता से भी पर्यटकों का मनोरंजन करने में सक्षम है। 

आप यहां पर अकेले में कुछ समय अपने जीवन का बीता सकते है। जो आपको आने वाले समय में हमेशा याद आएगा। और यही तो एक ट्रिप की खासियत होती है।


10 भूतनाथ मंदिर - Bhutnath Mandir 

यह मंदिर हिंदू धर्म के अनुयाई के लिए बहुत महत्व रखता है। जो की भगवान शिव को समर्पित है। 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है, को जब भगवान शिव माता सती से विवाह करने जा रहे थे, तब उनके साथ आए बाराती जिसमे समस्त देवी देवता और भूत यही पर ठहरे थे। 

आज के समय में यहां पर एक सुंदर मंदिर बना हुआ है। जो बेहद आकर्षक और महत्वपूर्ण मंदिर है।


ऋषिकेश में घूमने की जगह से रिलेटेड पूछा जाना वाले प्रश्न - 


Q ऋषिकेश घूमने का सबसे अच्छा समय कौनसा है ? 

ऋषिकेश घूमने के लिए नवंबर से मार्च के महीने का चयन करना सबसे अच्छा माना जा सकता है। क्योंकि इस समय हल्की सर्द हवाएं आपकी यात्रा को और भी मजेदार बना देगी।


Q ऋषिकेश का कौनसा घाट सबसे अच्छा है ?

वैसे तो यहां पर कई सारे घाट है पर त्रिवेणी घाट यहा का सबसे पवित्र घाट माना जाता है। और माना जाता है की यह की यहां सरस्वती नदी भी है।


Q ऋषिकेश में कितने दिन काफी है ?

वैसे तो दोस्तो घूमने के लिए कोई निश्चित समय का कोई अंतराल नही होता है, लेकिन बात करें ऋषिकेश में घूमने की तो 2 से 3 दिनो में इस नगर को पूरा घूम सकते है।


Q ऋषिकेश में क्या खरीदे ? 

ऋषिकेश में आप कई सारी वस्तूए को खरीद सकते है। जिसमे पेंटिंग, हाथ से बनी आकृति और चंदन की लकड़ी जो ज्यादातर लोगों द्वारा खरीदी जाती है।


Q नीलकंठ महादेव मंदिर की चढ़ाई कितनी है ? 

नीलकंठ महादेव मंदिर को चढ़ाई की दूरी 8 किलोमीटर है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने